जयपुर. कार्टिस्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित वर्चुअल ऑटोमोबाइल आर्ट फेस्ट ' कार्टिस्ट फेस्टिवल' का समापन सोमवार को हुआ। कार्टिस्ट के संस्थापक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि चार दिवसीय यह फेस्टिवल सस्टेनेबिलिटी थीम पर आयोजित किया गया। इस दौरान कला व ऑटोमोबाइल जगत की कई प्रमुख हस्तियों की ओर से सस्टेनेबल फ्यूचर के बारे में विचार व्यक्त किए। इस दौरान कैलीग्राफी, पेपर आर्ट, ओरिगेमी, ट्राइबल आर्ट विद गोंड, वाटर कलर लैंडस्केप, कलर्ड पेंसिल, बियॉन्ड ग्रीन फॉर सस्टेनेबल आर्ट प्रैक्टिसेज, अपसाइकल द टॉय वल्र्ड, रीपोज्ड प्लास्टिक बॉटल्स, नो योर पेपर, मधुबनी, डिजिटल क्ले स्कल्प्टिंग, स्ट्रीट टाइपोग्राफी, इंट्रोडक्शन टू ऑटोमोबाइल डिजाइन और फड़ पेंटिंग सहित कई विषयों पर वर्कशॉप भी हुई।