लॉकडाउन में मुझे खुद के साथ फैमिली के लिए काफी टाइम मिला। पहले जिन फ्रेंड्स और रिलेटिव्स से कभी-कभी बात हो पाती थी, उनसे आधे-आधे घंटे बात हुई। एएलसीएस- हेयर ट्रांसप्लांट एंड कॉस्मैटिक के डायरेक्टर प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुनील अरोड़ा का कहना है कि दोस्तों से फिर जुडऩा मजेदार रहा। अभी पांच दिन पहले ही मेरा बर्थडे गया है और दोस्तों ने मिलकर मेरे लिए सरप्राइज वीडियो बनाकर भेजा। दोस्तों का ये सरप्राइज मेरे लिए स्पेशल है। चैरिटी से भी जुड़ पाया, लोगों की मदद की। अब लगता है कि साल में कुछ दिनों का लॉकडाउन होना ही चाहिए।