रजिस्ट्रार रचना मील और डायरेक्टर जयपाल मील के साथ चर्चा करते हुए कुलपति गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते पैरेंट्स इस बार अपने बच्चों को बाहर नहीं भेजेंगे। ऐसे में ये प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए अपॉच्र्यूनिटी है, जिसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए। मुंबई, दिल्ली सहित दूसरे शहरों में बढ़ते कोरोना केसेज के चलते बहुत से परिजन जयपुर में ही एडमिशन को प्राथमिकता देंगे। इस स्थिति में कॉलेजों को अपने शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस करना चाहिए।