22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Patrika plus / कोरोना को हराना है इसलिए बन रहा हूं फिटनेस फ्रीक

कोरोना को हराना है इसलिए बन रहा हूं फिटनेस फ्रीक

लाइफ में शायद ऐसा मौका फिर नहीं आने वालापरिवार के साथ जिंदगी के मजे ले रहा हूं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Surya Pratap Singh Rajawat

•

Updated: 16 May 2020, 8:46 PM IST

पर्पल ग्रुप के चेयरमैन कपिल तनेजा

पर्पल ग्रुप के चेयरमैन कपिल तनेजा

जयपुर. लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परिवार और खुद के लिए टाइम मिला है। सच कहूं तो मैं चाहकर भी इतना फ्री टाइम कभी नहीं निकाल पाता। पर्पल ग्रुप के चेयरमैन कपिल तनेजा का कहना है कि शुरू-शुरू में घर में रहना थोड़ा मुश्किल लगा था, लेकिन अब फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लग रहा है। जिदंगी में अर्निंग के ढेरों मौके मिलेंगे, लेकिन परिवार को टाइम देने वाला ऐसा मौका फिर दोबारा नहीं मिलने वाला, इसलिए मैं तो जी भर के इन पलों को जी रहा हूं। पहले से ज्यादा आध्यात्मिक और फिटनेस फ्रीक हो गया हूं।


लॉकडाउन के शुरू में टेस्टिंग मशीन के वितरण और जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने जैसे सोशल वर्क किए। इसके बाद पूरी फैमिली के साथ फार्महाउस शिफ्ट हो गया। सुबह साढ़े सात बजे आराम से उठता हूं। परिवार के साथ योग-प्राणायम करने के बाद एक घंटे स्विमिंग करा हूं। कुकिंग में भी हाथ अजमा रहा हूं। दीप त्रिवेदी की ‘कृष्णा’ के सभी छह एडिशन पढ़ चुका हूं। शाम को रनिंग और बच्चों के साथ क्रिकेट का लुत्फ लेता हूं।