केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति के साथ इथियोपिया के राजदूत सह एटिका गोल्ड कंपनी के अध्यक्ष और पद्मा ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक ने भी पुरस्कार समारोह में भाग लिया। इसके अलावा कार्यक्रम में भारत सरकार के दो केंद्रीय राज्य मंत्री, राज्यसभा के दो सदस्य और लोकसभा के आठ सदस्य के साथ भारत सरकार के कुछ वरिष्ठ आइएएस और आइआरएस अधिकारियों सहित अन्य प्रमुख उपस्थित थे। भारत यूथ अवॉर्ड, भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन की एक पहल है, जिसका उद्देश्य समाज की बेहतरी के लिए बेहत्तर काम करने वाले युवा नेताओं को प्रेरित और सम्मानित करना है।