रायपुर@गुंजन परमार। Amita Shrivas Everest success story: सपने देखने से ज्यादा जरूरी उन्हें पूरा करने का साहस होता है। अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत लगातार हो, तो कोई भी ऊंचाई असंभव नहीं रहती। यह कहना है पर्वताराेही अमिता श्रीवास का। जांजगीर-चांपा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर तिरंगा फहराया।