Shefali Alvares Inspirational Story: 'बदतमीज दिल' और 'सुबह होने न दे' जैसे गानों से युवाओं के बीच पहचान बनाने वालीं सिंगर शेफाली अल्वारेस की जिंदगी का एक ऐसा दौर भी आया, जब उन्हें लगा कि कहीं वह अपनी ही पहचान न खो दें। दूसरी बार मां बनने के बाद शारीरिक परेशानियों, बढ़ते वजन और डिप्रेशन से जूझते हुए उन्होंने फिर से संगीत की दुनिया में लौटने का फैसला किया। आज उनका संदेश साफ है, जिम्मेदारियां निभाइए, अपनों के साथ रहिए, लेकिन अपने सपनों को मरने मत दीजिए।