
आगरा। सिम्बौजिया पब्लिक स्कूल में पर्यावरण सप्ताह का समापन पृथ्वी दिवस सेलिब्रेशन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप भी किए। पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपने विचार, कवितायें आदि प्रस्तुत कीं।

दिन का शुभारम्भ अर्थ डे एवं पर्यावरण पर विशेष प्रार्थना सभा के साथ किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार, कवितायें आदि प्रस्तुत कीं।

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सचेत किया। छात्र छात्राओं द्वारा पौधा रोपण कियसा गया। पर्यावरण व अर्थ डे विषय पर पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

स्कूल की निदेशिका डॉ. अनीता चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राओं को पौधा रोपण करने के लिए कहा। उनके अनुसार अर्थ डे हर दिन मनाना अनिवार्य है, क्योंकि हम सभी का दायित्व पर्यावरण के प्रति होना चाहिए।

आने वाली भावी पीढ़ियों के लिए और पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है।