
अजमेर. ज्येष्ठ में सूरज का तमतमाना जारी है। शुक्रवार को भी तीखी धूप और गर्मी का असर कायम रहा। हालांकि पारे में मामूली गिरावट आई, पर कोई खास राहत मिलती नजर नहीं आई। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह सूरज निकलते ही मौसम में गर्माहट का असर महसूस हुआ। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ा धूप के तेवर तीखे होते चले गए। हवा में घुली गर्माहट ने लोगों को परेशान किया। हल्की उमस होने से पसीने भी बहते रहे। सुबह से देर शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग घर से बाहर जाते में धूप से बचने के लिए सिर ढककर चलने जैसे कई जतन करते नजर आए ।

यूं हीं नहीं कहते इसे जेठ का महीना -सभी निकलते हैं इसमें सिर ढककर

यूं हीं नहीं कहते इसे जेठ का महीना -सभी निकलते हैं इसमें सिर ढककर

यूं हीं नहीं कहते इसे जेठ का महीना -सभी निकलते हैं इसमें सिर ढककर