11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bitiya@Work:बिटिया ने जाना पापा कैसे करते हैं, दफ्तर में काम

(ajmer)अंतरराष्ट्रीय डॉटर्स डे(Daughter day) 22 सितम्बर को मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत बेटियों ने पापा के कार्यस्थल पहुंच कर उनके कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने जाना कि उनके पिता किस तरह मेहनत अपना कार्य करते हैं। उसमें कितनी लगन की जरूरत होती है। बेटियों ने पत्रिका(patrika) के साथ साझा किए अपने अनुभव-

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Jai Makhija

Sep 19, 2019

Daughter In Office 2019

पिता : ज्वाला प्रताप सिंह खंगारोत व्यवसाय: कोचिंग सेंटर खंगारोत एंड चौहान क्लासेस अजमेर बेटी : पीयूष खंगारोत का अनुभव संस्थान की शैक्षिक गतिविधियों को उत्साह के साथ समझा। मुझे जीके में विशेष रूचि है। पापा का काम चुनौतीपूर्ण है भविष्य में आईएएस बनना चाहती हूं।

Daughter In Office 2019

पिता : विजय गढ़वाल व्यवसाय: ऑप्टिकल शॉप बेटी : याशिका गढ़वाल का अनुभव मुझे पापा के साथ शॉप पर आकर बहुत अच्छा लगा। मैं चाहती हूं कि बड़ी होकर इस कुर्सी पर बैठकर पापा की शॉप संभालूं ।और उनकी हेल्प करूं पापा बहुत मेहनत करते हैं। उनके रजिस्टर और लेखा-जोखा को भी देखा है।

Daughter In Office 2019

पिता : डॉ. दीपक टाक व्यवसाय: क्लिनिक बेटी : दीपांशी का अनुभव पापा की कुर्सी पर बैठकर महसूस किया कि पापा किस तरह मरीजों का इलाज करते हैं। मुझे गर्व है कि मैं मेहनती पिता की लाडली बिटिया हूं।

Daughter In Office 2019

पिता : सुनील गोपलानी व्यवसाय: शॉपकीपर बेटी : खुशबू गोपलानी का अनुभव मुझे पापा के शॉप पर आकर बहुत अच्छा लगा। मैंने देखा कि पापा कैसे मेहनत करते हैं ।मैं भी बड़ी होकर उनकी तरह हार्ड वर्कर बनना चाहती हूं।

Daughter In Office 2019

पिता : नवल सोमानी व्यवसाय: बिजनेसमैन बेटी : नेहल सोमानी का अनुभव मुझे पापा की दुकान पर जाकर उनका कार्य में हाथ बटाना अच्छा लगता है। मैं ऐसे ही रोजाना 1 घंटे शॉप पर जाकर उनकी मदद करना चाहती हूं।