10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नम आंखों से वाजपेयी जी को दी श्रद्धांजलि , तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर किया नमन

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 17 Aug 2018, 8:34 PM IST

people gave homage to former pm atal bihari vajpayee

अजमेर. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दिल्ली में अंतिम यात्रा रवाना हो रही थी तो शहर में उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के नर्सिंग विभाग का कार्यालय हों चाहे रामनगर स्थित पंचौली चौराहा। यहां वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।    

people gave homage to former pm atal bihari vajpayee

जेएलएन अस्पताल में नर्सिंग अधीक्षक सरोज, अधीक्षक द्वितीय हरीश मोरवाल, ताराचंद मीणा, खुशीराम सहित नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, सहायक कर्मचारियों ने भी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर वाजपेयी के देश को समृद्ध व सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की। उधर शाम को पंचौली चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।   पार्षद ज्ञान सारस्वत, तुलसी सोनी, सीताराम शर्मा सहित क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने वाजपेयी के जीवन व आदर्शों को अंगीकार कर देश व समाज सेवा का आह्वान किया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के सदस्य एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।