30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

pics – सीआरपीएफ का 79वां स्थापना दिवस

फॉयसागर रोड स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र द्वितीय का 79वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक सुमेरसिंह शेखावत व ग्रुप केन्द्र के अधिकारी व जवानों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 28 Jul 2018, 4:37 PM IST

pics of 79th Foundation Day of the CRPF

अजमेर. फॉयसागर रोड स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र द्वितीय का 79वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक सुमेरसिंह शेखावत व ग्रुप केन्द्र के अधिकारी व जवानों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

pics of 79th Foundation Day of the CRPF

डीआईजी शेखावत ने कहा कि बल के जवानों ने निष्ठा और मेहनत से बल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बल के 3 जवानों को जम्मू-कश्मीर के दुर्गम क्षेत्र में ड्यूटी देने पर महानिदेशालय की ओर से आन्तरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया। इससे पूर्व बल के जवानों ने शेखावत को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया।

pics of 79th Foundation Day of the CRPF

कार्यक्रम में रस्सा कसी, वॉलीबाल, म्यूजिकल चेयर गेम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। डीआईजी शेखावत ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में कमांडेंट अरुणकुमार मीणा, उप कमांडेंट बीएल मीणा, उप कमांडेंट विनय मोहन शर्मा, गोपालराम, सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट रामकरण आदि मौजूद थे।