1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विंकल हत्याकांड: तस्वीरों के साथ पढ़िए मानवीयता को तार तार कर देने वाला घटनाक्रम

-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी व कुछ अभिनेताओं के ट्वीट करने के बाद हत्याकांड सुर्खियों में आया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Jun 2019, 9:49 AM IST

Accused

अलीगढ़। उधारी के पैसे वापस मांगना एक पिता को इतना महंगा पड़ा कि उसे उसकी कीमत अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची को खोकर चुकानी पड़ी। दरिंदों ने बच्ची की आंखें निकाल लीं। सीधा हाथ जड़ से उखाड़ दिया और गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया। तस्वीरों के साथ पढ़िए मानवीयता को तार तार कर देने वाला घटनाक्रम। थाना टप्पल के अंतर्गत बूढ़ा गांव में ढाई साल की ट्विंकल शर्मा पुत्री बनवारी लाल शर्मा 30 मई, 2019 को घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई। 31 मई को ट्विंकल की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना टप्पल में दर्ज कराई गई। दो जून की सुबह ट्विंकल का शव आरोपी जाहिद के घर के पास कूड़े के ढेर में सफाई कर्मचारी को दिखाई दिया। कपड़े की गठरी को कुत्ते खींच रहे थे। उसने पुलिस को जानकारी दी। कपड़े की गठरी खोलकर देखी गई तो उसमें ट्विंकल का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर टप्पल पुलिस आ गई। शव को आनन-फानन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर लोग भड़क गए। परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पीछा कर शव लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को कुराना के पास रुकवा लिया। इसके बाद शव टप्पल थाने के सामने रख दिया। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और टप्पल के थानेदार को निलंबित करने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Angry People

बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि जाहिद पर उनके दस हजार रुपये शेष थे। रुपये मांगने पर उससे विवाद हुआ था। उस दिन जाहिद ने देख लेने व बेइज्जती का बदला लेने की धमकी दी थी। इसी बदले की भावना से उसने असलम संग मिलकर साजिश रची और 30 जून को जब बच्ची खेलते हुए जाहिद के दरवाजे पर पहुंच गई तो उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने घर में ले गया। फिर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को भूसे की बुर्जी में दबा दिया। जब उसमें से दुर्गंध आई तो शव को बाहर लाकर फेंक दिया गया।

SSP Akash Kulhari

एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि जैसे-जैसे साक्ष्य मिलते जा रहे हैं कार्रवाई की जा रही है। अभी दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उन पर रासुका के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने एसआईटी का गठन किया है। एसपी देहात मणिलाल पाटीदार के नेतृत्व में सीओ खैर पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में 4 विवेचक जांच करेंगे। 15 से 20 दिन में रिपोर्ट देनी होगी। विवेचकों में इन्स्पेक्टर टप्पल, इंस्पेक्टर महिला थाना सहित 4 इंस्पेक्टर शामिल हैं।

Tweet

सोशल मीडिया पर #justiceforTwinkle जस्टिस फॉर ट्विंकल अभियान चलाया जा रहा है। अलीगढ़ पुलिस भी यह अभियान चला रही है। अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र भी अभियान में कूद पड़े हैं। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर संवेदना जताई है।