
मां की ममता सबसे पवित्र होती है, इस बात को सच साबित कर रही है यह तस्वीर, अलवर में एक लंगूर बंदर के बच्चे को संरक्षण दे रहा है।

यह लंगूर जहां जाता है, बंदर के बच्चे को हमेशा सीने से लगाकर उसकी देखभाल करता है।

वन्यजीवों में इंसानों से अधिक संवेदना नजर आई, लंगूर को बंदर के बच्चे की देखभाल करता देख किसी का भी हदय पिघल जाए।

जहां इंसानों की अपने परिजनों के साथ मारपीट की हरकतें रिश्तों को शर्मसार कर रही है, वहीं यह रिश्ता भी अपने आप में एक मिशाल है।