भाई दूज पर्व के उपलक्ष्य में अलवर में 'भाई दूज, बहनों का वंदन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक रिसोर्ट में हुए इस आयोजन में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने शहर की महिलाओं से भाई का रिश्ता निभाते हुए तिलक करवाया और बहनों का आशीर्वाद लेकर उपहार भेंट किए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की थीम 'भाई दूज, बहनों का वंदन, आत्मीयता का अभिनंदन' रखी गई। इस दौरान पूरे आयोजन में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्तों की झलक देखने को मिली।