7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: अमरीका और दक्षिण कोरिया ने मैदान में उतारे दुनिया के सबसे हाईटेक लड़ाकू विमान

अमरीका और दक्षिण कोरिया की वायु सेनाओं ने सोमवार को सैन्याभ्यास शुरू किया, जिसे उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण के बाद दोनों देशों के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 5 Dec 2017, 11:04 AM IST

America,South Korea

अमरीका और दक्षिण कोरिया की वायु सेनाओं ने सोमवार को सैन्याभ्यास शुरू किया, जिसे उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण के बाद दोनों देशों के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

America,South Korea

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एफे को बताया कि अमरीका, दक्षिण कोरिया के वायु सैन्याभ्यास विजिलेंट एस के जरिए दोनों देशों की सैन्य क्षमता में सुधार होगा, जिससे वे किसी भी मौसम, दिन या रात के समय सैन्य संचालन कर सकती है।

America,South Korea

हालांकि, मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह अमरीका और दक्षिण कोरिया कोरिया के बीच सबसे बड़ा वायु सैन्याभ्यास था, लेकिन स्थानीय मीडिया ने इसे अब तक का सबसे बड़ा वायु सैन्याभ्यास बताया है जिसमें 230 से ज्यादा लड़ाकू विमानों और करीब 12,000 सैनिकों ने हिस्सा लिया।

America,South Korea

अमरीका ने सैन्याभ्यास में एफ-22 और एफ-35 सहित दो दर्जन से ज्यादा स्टेल्थ लड़ाकू विमान और दो रणनीतिक बी-1बी बमवर्षक तैनात किए हैं। यह सैन्याभ्यास शनिवार को समाप्त हो जाएगा। यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच अक्टूबर में हुए समझौते का हिस्सा है। इसका मकसद उत्तर कोरिया पर परमाणु कार्यक्रम छोड़ने का दबाव बनाना है।

America,South Korea

उत्तर कोरिया ने 29 नवंबर को हवासोंग-15 रॉकेट लांच किया था, जो इसकी अब तक की सर्वाधिक उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है।