
नई सेकंड जनरेशन मिनी कंट्रीमैन कार New MINI Countryman भारत में लॉन्च की जाएगी। जानकारी के अनुसार, ये कार कल यानी 3 मई, 2018 को लॉन्च की जाएगी। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स। 6.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी ड्राइव मोड, क्रूज कंट्रोल, पार्क असिस्ट, ABS जैसे फीचर्स मिलेंगे।

पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आएगी। दोनों इंजन 8 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होंगे।

2.0 लीटर फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन 189 एचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क पैदा करेगा। 0 से 100 किमी की स्पीड सिर्फ 7.5 सेकंड में पकड़ सकती है। अधिकतम स्पीड 225 किमी प्रति घंटा है।

2.0 लीटर डीजल इंजन 188 एचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क पैदा करेगा। डीजल वेरिएंट 0 से 100 किमी की स्पीड सिर्फ 7.7 सेकंड में पकड़ेगा, जिसकी अधिकतम स्पीड 220 किमी प्रति घंटा होगी।

इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 45 लाख रुपये हो सकती है। नई मिनी कंट्रीमैन का मुकाबला वॉल्वो वी40 क्रॉस कंट्री से हो सकता है।