7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pics : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी पकड़ चुका है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 21 Mar 2021, 2:54 PM IST

Ram Mandir Nirman

श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी पकड़ चुका है। ट्रस्ट के मुताबिक, अगस्त के आखिरी हफ्ते तक नींव भराई का काम खत्म हो जाएगा। इसके बाद भव्य राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

Ram Mandir Nirman

राम जन्मभूमि परिसर में नींव निर्माण के लिए 40 फुट गहरी खुदाई के बाद अब लेवलिंग का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इसके बाद नींव भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेष तत्वों से लेयर तैयार की जा रही है।

Ram Mandir Nirman

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अप्रैल से इस लेवल को ऊपर लाने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए 1 फुट पर 300 एमएम मसाला डाले जाने के बाद कॉम्पेक्ट किया जाएगा। इस तरह लगभग 40 लेयर तैयार होंगे। और यह कार्य गड्ढा भरे जाने के बाद भी दो फुट ऊपर तक लिया जाएगा।

Ram Mandir Nirman

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने बताया कि राम मंदिर बेस तैयार किये जाने के लिए मिर्जापुर व जोधपुर के एक लाख घन फुट पत्थरों का प्रयोग किया जाएगा।

Ram Mandir Nirman

राम मंदिर में लगने के लिए श्रीलंका के सीता एलिया से भी एक पत्थर लाया जा रहा है। सीता एलिया वह पौराणिक स्थान है, जहां रावण ने अपहरण के बाद माता सीता को बंदी बनाकर रखा था। भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा को उच्चायुक्त की मौजूदगी में म्यूरापति अम्मान मंदिर में यह पत्थर सौंपा गया।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश