1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजादी के जश्न में डूबा बरेली- देखें तस्वीरें

बरेली में तमाम जगहों पर तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 15 Aug 2018, 3:03 PM IST

Independence Day 2018

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संजयनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद, अनिल शर्मा समेत तमाम भाजपा के नेता उपस्थित रहे।

Independence Day 2018

कांग्रेस की जिला और महानगर कमेटी ने गांधी पार्क में ध्वजारोहण किया और आजादी का जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन, जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम, नीतू शर्मा,नवाब मुजाहिद समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

Independence Day 2018

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम औरत सेवा समिति ने सुभाषनगर पुलिया पर सफाई अभियान चलाया। संस्था की अध्यक्ष समयुन खान के नेतृत्व में लोग सुभाषनगर पुलिया पहुंचे और वहां पर सफाई अभियान चलाया।

Independence Day 2018

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन बरेली में तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी डीके ठाकुर, एसएसपी मुनिराज समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Independence Day 2018

जश्ने आजादी पर तीन तलाक पीड़िताओं ने जश्न मनाया। मेरा हक फाउंडेशन के बैनर तले तीन तलाक, हलाला और बहुविवाह जैसे उत्पीड़न का शिकार महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर हाथों में तिरंगा लेकर तलाक और हलाला से आजादी मांगी। राष्ट्रगान से लेकर हिंदुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए।

Independence Day 2018

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने तिरंगा फहराया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, प्रमोद बिष्ट, भारती चौहान समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

Independence Day 2018

बरेली कॉलेज में फहराया गया तिरंगा


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश