28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PHOTO GALLERY : भिलाई की शान चली व्हाइट टाइगर के धाम

सोनम व्हाइट टाइगर पिछले माह अठखेलियां करते हुए अपने पिंजरे से बाहर आ गई थी। इसके बाद से लगातार सुर्खियों में रही।
2 min read
Google source verification
Maitribag Zoo

गोपी पहले कक्ष के एक कोने में चला गया। कर्मचारियों ने उसे पास बुलाया, तो वह उदास भाव से धीमे-धीमे कदम बढ़ाते हुए पिंजरे में कदम रखा। कर्मियों ने जल्दी से पिंजरे को बंद किया, तो वह उनको पलटकर देखने लगा।

Maitribag Zoo

कर्मचारियों ने कक्ष के पीछे जाकर जमकर हल्ला किया। तरह-तरह से आवाज निकाली, ताकि सोनम बाहर रखे पिंजरे में चली जाए। सोनम आवाज सुनकर कर्मियों को एकटक देखती रही। यह देख चिकित्सक भी हैरान रह गए।

Maitribag Zoo

सोनम जिनकी आवाज को सुनकर दौड़कर चली आती थी, उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी एक कदम आगे नहीं बढ़ा रही थी।

Maitribag Zoo

लालच भी नहीं आया कामसोनम को पिंजरे में लाने के लिए कर्मियों ने जिंदा मुर्गा और मटन का लालच दिया। मायूस सोनम उस लालच में भी नहीं आई। मुर्गा और मटन को देख मुंह घुमा लिया। यह देख चिकित्सक निराश होकर वहां से अपने कक्ष में जाकर बैठ गए।

Maitribag Zoo

बाघ के जोड़े को ट्रक में चढ़ाने के दौरान मैत्रीबाग में मौजूद पर्यटकों ने सोनम की ढेर सारी फोटो खींची। इस बीच बच्चों में बाघ को करीब से देखने को लेकर उत्साह नजर आ रहा था। डॉ. जीके दुबे, डॉ. एनके जैन की मौजदूगी में रवाना किया।