
करवाचौथ पर्व पर सीएम हाउस में भी चांद की खोज चली और इस दौरान सीएम शिवराज पत्नी साधना को चांद ढूंढने में मदद करते रहे।

भोपाल स्थित सीएम हाउस में भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करवाचौथ त्योहार मनाया गया। यहां पत्नी साधना के साथ सीएम शिवराज ने भी चांद का दीदार किया।

करवा चौथ में पत्नी पति की दीर्घायु को लेकर वो निर्जला उपवास करती है। यह व्रत साधना सिंह ने भी शिवराज के लिए रखा।

करवाचौथ की पूजा पत्नी साधना सिंह ने शिवराज के साथ की। वहीं उनकी पत्नी साधना ने इस दौरान सीएम के माथे पर टीका भी लगाया।

करवाचौथ व्रत का खास आयोजन शनिवार को सीएम हाउस में हुआ। यहां पिछले कई वर्षों से मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह इस व्रत पर खास आयोजन करते हैं।