
सपाक्स और सवर्ण समाज की रैली में सीधी से आए अनुराग पाठक ने कहा कि 70 साल से हमारे साथ अपराध इसलिए हुए क्यों कि हम सहते रहे।

अब हमें अपराध नहीं सहना है बस अब बहुत हो गया। इस रैली के माध्यम से बता दो कि हम सरकार बदल सकते हैं।

कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर में चल रही क्रांति रैली के दौरान सीएम शिवराज का माई के लाल का भाषण को दिखाया गया।


गौरतलब है कि सीएम शिवराज चौहान ने एक सभा के दौरान बयान दिया था कि कोई भी माई का लाल आरक्षण समाप्त नहीं कर सकता। इसी बयान को रैली में वीडियों के माध्यम से लोगों को दिखाया गया।
