22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका स्टिंग : तस्वीरों में देखें कैसे आठ बजे के बाद देर रात तक शहर में बिकती है शराब…

कुछ दुकानदार तो यह कहते सुने गए कि देर रात की चिंता मत करना शटर के पास पहुंच आवाज लगा देना, शराब मिल जाएगी।

2 min read
Google source verification
wine shop

शहर में आठ बजे के बाद शराब की बिक्री कैसे हो रही है, इसका जवाब आपको इन तस्वीरों को देखकर मिल जाएगा। राजस्थान पत्रिका की टीम ने रात आठ बजे के बाद शहर के प्रमुख स्थानों पर शराब की दुकानों का जायजा लिया तो कई चौंकानें वाले तथ्य सामने आए। कुछ दुकानदार तो यह कहते सुने गए कि देर रात की चिंता मत करना शटर के पास पहुंच आवाज लगा देना, शराब मिल जाएगी।

wine shop

कुछ दुकानदारों ने तो बकायदा रात में शराब बिक्री के लिए सेल्समैन लगा रखे हैं। एेसा नहीं है कि नियमों को धता बताने वाले दुकानदार यह काम गली-मोहल्लों में कर रहे हैं, बल्कि कोटगेट थाने से महज दस कदम दूरी पर भी बिक्री बे-धड़क हो रही है। पुलिस के मूकदर्शक बने रहना ही अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। देर रात तक होने वाली शराब बिक्री खरीदार की जेब पर तो भारी पड़ ही रही है, कानून व्यवस्था और शहर के माहौल को भी खराब कर रही है।

wine shop

देर रात तक शराब बेचने वालों में पुलिस का कोई भय नहीं है। बीकानेर रेलवे स्टेशन रोड स्थित कोटगेट थाने से महज दस कदम की दूरी पर शराब की दुकान भले ही निर्धारित समय रात आठ बजे बंद हो जाती है, लेकिन देर रात तक बेरोकटोक शराब बिकती है। सोमवार रात पौने दस बजे शराब लेकर ठेके के बाहर जैसे ही बेचने वाला बैठा खरीदारों की भीड़ जुटने लग गई।

wine shop

सार्दुल सिंह सर्किल के पास रात 10 बजे शराब दुकान पर शटर के नीचे से शराब बेचते सेल्समैन।

wine shop

बीकानेर के केइएम रोड पर रात करीब सवा दस बजे शराब की बोतल खरीदते हुए ग्राहक। बेचने वाला थैले में शराब की बोतले पास में रखे बैठा है।


बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़