11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर ने जायरा को बताया बेहतरीन एक्टर, देखें तस्वीरें

आमिर ने जायरा को बताया बेहतरीन एक्टर

2 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Oct 05, 2017

 aamir khan- zaira wasim

जायरा वसीम के साथ फिल्म दंगल और आगामी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में काम कर चुके अभिनेता आमिर खान ने जायरा की तारीफ करते हुए कहा है कि वह इस समय हिंदी फिल्म उद्योग की सबसे बेहतरीन कलाकार हैं।

 aamir khan- zaira wasim

एक बयान के मुताबिक, अभिनेता जब फिल्म के प्रचार के लिए सिंगापुर के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (जीआईआईएस) पहुंचे, तो उन्होंने जायरा के साथ काम करने के बारे में बात की।

 aamir khan- zaira wasim

आमिर ने कहा, एक अच्छा कलाकार बनने का मानदंड समान होता है, चाहे कोई बच्चा हो या व्यस्क। उसे अपने किरदार को आत्मसात करके इसे बखूबी निभाने में सक्षम होना चाहिए, इसलिए मानदंड समान ही हैं। चाहे वह तारे जमीन पर में दर्शील सफारी हों या दंगल में जायरा वसीम हों। यहां तक कि हम हैं राही प्यारी के में कुणाल खेमू हों, बाल कलाकारों के साथ काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा है।

 aamir khan- zaira wasim

आमिर ने जायरा की तारीफ करते हुए कहा, मुझसे अगर आप पूछें कि आज के समय में हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे बेहतरीन कलाकार कौन है, तो मैं कहूंगा, जायरा।

 aamir khan- zaira wasim

जायरा सीक्रेट सुपरस्टार में एक किशोरी इंसिया की भूमिका में हैं, जो गायिका बनने का ख्वाब देखती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह अपनी पहचान को छिपाकर सपनों को पूरा करती है।