
बॉलीवुड के जाने माने स्टार अभिषेक बच्चन को उनके जन्मदिन के मौके पर उनके एक देस्त ने उन्हें एक बेहतरीन तोहफा दिया। अभिषेक का फिल्मी करियर आज पूरी तहर से खत्म सा हो गया था।

वहीं उनकी काफी समय से उनकी कोई भी फिल्म हिट नही रही। खैर एक बार उन्हें फिर से अपने करियर को आगे बढ़ाने का मौका मिल रहा है।

गौरतलब है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने उनके जन्मदिन पर उन्हें अपनी अगली फिल्म यानी हाउसफुल फ्रैंचाइजी की चौथी फिल्म- हाउसफुल 4 के लिए चुना है।

जी हां, अभिषेक बच्चन एक बार फिर हाउसफुल फ्रैंचाइजी से जुड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हाउसफुल 4 में अभिषेक के लिए रोल नहीं था। लेकिन फिल्म के निर्देशक साजिद खान और अक्षय कुमार की मांग पर जूनियर बच्चन को फिल्म में वापस लाया गया है।

सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म 2019 की दिवाली पर रिलीज होगी। आपको बता दें कि हाउसफुल 4 को बॉलीवुड की सबसे मंहगी कॉमेडी फिल्मों में माना जा रहा है। हाउसफुल 4 फिल्म पुनर्ज्नम की कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन के साथ रितेश देशमुख भी नजर आएंगे।