
एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने मुंबई की बारिश में फोटोज क्लिक करवाए हैं। इन फोटोज को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।

दीपशिखा ने अपनी फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुछ लोग बारिश में वॉक करना पसंद करते हैं और मैं सड़कों पर भरे पानी में जम्प करना।'

आपको बता दें कि दीपशिखा 23 मंजिला इमारत में लॉकडाउन के दौरान अकेली रहीं क्योंकि इमारत के अन्य फ्लैट्स के मालिकों ने अभी रहना शुरू नहीं किया है।

बता दें कि दीपशिखा ने हिन्दी सहित अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। साथ ही प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा चुकी हैं।