
बॅालीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन फैशन वीकेंड इंटरनेशनल 2018 में रैम्प करती नजर आईं। दोहा में हुए इस इवेंट में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी अराध्या बच्चन भी इवेंट में मौजूद थीं।

उस दौरान ऐश्वर्या डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का व्हाइट और रेड कलर का गाउन पहनकर रैम्प वॉक करती नजर आईं।

आराध्या ने मॉम ऐश्वर्या की तरह गाउन पहनकर रैम्प वॉक किया।

शो में बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या की बेहद शानदार तस्वीरें भी देखने को मिली।

ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शो के कई फोटोज शेयर किए हैं।