
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन वह शूटिंग ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। उनको एक बीमारी हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजय को टेनिस एल्बो की शिकायत हो गई है। बताया जा रहा है कि इसके इलाज के लिए उन्हें जर्मनी भी जाना पड़ सकता है।

उन्हें जर्मनी में इलाज कराने की सलाह उनके को—स्टार अनिल कपूर ने दी है। अजय को टेनिस एल्बो से इतना दर्द हो रहा है कि वे कॉफी का कप भी नहीं उठा पा रहे हैं।

दरअसल कोहनी की हड्डी व मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण टेनिस एल्बो की समस्या होती है। इससे कोहनी में सूजन आ जाती है।

इस परेशानी की वजह से अजय का शूटिंग करना मुश्किल हो रहा है। बता दें कि फिल्म 'टोटल धमाल' में अजय के साथ अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।