1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की ये पांच कॉमेडी फिल्में, देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की ये पांच कॉमेडी फिल्में, देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 8 Sep 2018, 6:34 PM IST

'हेरा फेरी

बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्में की हैं। उनकी कई कॉमेडी फिल्में भी रही हैं, जिन्हें देख आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इस श्रेणी में पहला नाम फिल्म 'हेरा फेरी' का आता है। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय के अलावा परेश रावल और सुनील शेट्टी आपका मनोरंजन करते हुए नजर आए थे।

फिर हेरा फेरी

'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में भी कॉमेडी का जबरदस्त डोज देखने को मिला था। यह फिल्म हेरा फेरी का दूसरा सीक्वल है। इसमें लीड रोल में सेम कैरेक्टर देखने को मिले थे।

भागम भाग

'भागम भाग' साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'भागम भाग' कॉमेडी से सराबोर फिल्म थी। इसमें अक्षय के साथ गोविंदा और परेश रावल मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस मूवी के निर्देशक प्रियदर्शन थे।

खट्टा मीठा

'खट्टा मीठा' डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'खट्टा मीठा' साल 2010में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी थी। इसमें उनके साथ राजपाल यादव अपने अभिनय से लोगों को हंसाते हुए नजर आए थे।

सिंग इज ब्लिंग

'सिंग इज ब्लिंग' प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंग इज ब्लिंग' वर्ष 2015 में रिलीज की गई थी। इसमें अक्षय ने अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन किया था। फिल्म में अक्षय के अलावा एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।