19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Photos / सलमान के बाद अब अक्षय भी करेंगे इस कोरियन फिल्म की रीमेक में काम! रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी

सलमान के बाद अब अक्षय भी करेंगे इस कोरियन फिल्म की रीमेक में काम! रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी

अक्षय ने निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ खिलाड़ी, ऐतराज, अजनबी में काम किया है। अब्बास-मस्तान थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 23 Jul 2018, 7:01 PM IST

akshay kumar

अक्षय ने निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ खिलाड़ी, ऐतराज, अजनबी में काम किया है। अब्बास-मस्तान थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि अब्बास-मस्तान 2016 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म ‘टनल’ का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं।

akshay kumar

दोनों इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू करने का प्लान भी कर रहे हैं। फिल्म की लीड कास्ट और शूटिंग शेड्यूल के फाइनल होते ही दोनों इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर देंगे।

akshay kumar

कोरियन फिल्म ‘टनल’ एक ऐसे शख्स की कहानी है जो एक दिन घर लौटते समय अपनी बेटी के लिए बर्थडे केक ले जाते हुए एक टनल में फंस जाता है। फिल्म का हीरो जब अपने घर लौटते हुए टनल से गुजर रहा होता है उसी दौरान टनल के दोनों छोर पर मलबा गिर जाता है, जिससे टनल के दोनों रास्ते ब्लॉक हो जाते हैं।

akshay kumar

फिल्म टनल के अंदर फंसे हीरो के सरवाइवल की कहानी को कहती है। चर्चा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार को ऑफर की गई है। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई है और संभवत: वे यह फिल्म करेंगे।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन