
मुंबई में GQ Style awards 2018 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन होटल ताज में रखा गया। इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। लेकिन इस अवॉर्ड फंक्शन में सारी लाइमलाइट शाहिद कपूर और आलिया भट्ट चुरा ले गए।

सबकी निगाहें उन दोनों पर ही टिकी थी। इस दौरान आलिया ने बेबी पिंक कलर का फ्लोरल गाउन पहन रखा था और सिंपल मेकअप किया हुआ था।

वहीं शाहिद ब्लैक ब्लेजर और पैंट में स्टाइलिश लग रहे थे। दोनों काफी गर्मजोशी के साथ मिले। इनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी।

इस दौरान आलिया और शाहिद मस्ती करते नजर आए। हालांकि ज्यादातर इवेंट या फंक्शन में शाहिद अपनी पत्नी के साथ ही नजर आते हैं।

आलिया और शाहिद की इस केमिस्ट्री को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।