
समर सीजन आते ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी ड्रेसिंग सेंस को भी कूल लुक दे दिया है। हर मौसम में स्टाइलिश कैसे रहना है ये आप बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड से सीख सकते हैं। आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म ‘राजी’ को लेकर चर्चाओं में हैं तो वहीं उनका ड्रेसिंग सेंस भी उन्हें सुर्खियों में ला देता है।

बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही थी। इस ड्रेस में वह कूल लगने के साथ स्टाइलिश नजर आ रही थीं।

वहीं फिल्म ‘बागी 2’ फेम दिशा पटानी ने भी अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाली है।

उन्होंने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वह बेहद प्यारी और क्यूट लग रही हैं।

दिशा की इन ड्रेसस को देख आप अपनी नजरें हटा नहीं सकेंगे।