5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड में हीरो, पॉलिटिक्स में जीरो, एक को शहंशाह तो दूसरे को भगवान मानते हैं फैन, जानें इन 10 बड़े स्टार्स के नाम

Bollywood Stars who failed in Politics: पॉलिटिक्स में कई बार बॉलीवुड के सितारें अपनी किस्मत आजमाते हैं। लेकिन सभी लोग इसमें पास नहीं हो पाते हैं। कुछ लोग पॉलिटिक्स में पास हो जाते हैं, जबकि कुछ बड़े पर्दे पर फेमस होने के बावजूद जनता से जुड़ पाने में फेल हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे 10 बड़े स्टार्स के नाम बताएंगे, जो बॉलीवुड में तो हीरो रहें, लेकिन पॉलिटिक्स के मामले में जीरो।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Mar 19, 2024

amitabh_bachchan_politics.jpg

  अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार बिग बी अमिताभ बच्चन पॉलिटिक्स में उतने चमक नहीं पाए, जितने बॉलीवुड में हुए। 1984 में एक्टर पॉलिटिक्स में शामिल हुए थे और उन्होंने इलादाबाद सीट जीती थी। लेकिन इसके 3 साल बाद अमिताभ ने सांसद और राजनेता का पद छोड़ दिया था।  

rekha.jpg

  रेखा रेखा 2012 से राज्यसभा मेंबर हैं, लेकिन निर्वाचित 12 सदस्यों में से उनकी मौजूदगी दर सबसे कम है। इसके अलावा उन्होंने कभी भी किसी डिबेट या चर्चा में हिस्सा नहीं लिया।  

dharmendra.jpg

  धर्मेंद्र धर्मेंद्र ने भी पॉलिटिक्स में अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो इसमें फेल हो गए। एक्टर ने बीजेपी (BJP) से राजस्थान के बीकानेर से चुनाव लड़ा था और जीत भी गए थे, लेकिन बाद में धर्मेंद्र को अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कड़ी फटकार लगाई गई थी। इसके अलावा वो संसद में भी नियमित रूप से मौजूद नहीं होते थे।  

shabana_aazmi.jpg

  शबाना आजमी शबाना आजमी 1997 से 2003 तक भारत की राज्यसभा की मेंबर थीं। उन्होंने महिलाओं के अधिकार के हित में, AIDS और भेदभाव के खिलाफ कई अभियान भी चलाएं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यही वजह है कि उन्होंने इसे करने के लिए सरकार से मुक्त रहने का फैसला किया और पॉलिटिक्स छोड़ दी।  

rajnikanth.jpg

  रजनीकांत सुपरस्टार रजनीकांत का सिनेमा में बहुत बड़ा नाम है। लोग उन्हें भगवान मानते हैं। उन्होंने 2018 में पार्टी लॉन्च की लेकिन 3 साल बाद ही इसे बंद करते हुए कहा कि उनका पॉलिटिक्स में जाने का कोई इरादा नहीं है।  

govinda.jpg

  गोविंदा कॉमेडी किंग गोविंदा ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत भी गए। लेकिन 2008 में उन्होंने पॉलिटिक्स छोड़ने का फैसला किया।  

rakhi_sawant.jpg

  राखी सावंत राखी सावंत ने 2014 में पॉलिटिक्स ज्वॉइन की थी। वो चुनाव भी लड़ीं लेकिन हार गईं। खराब प्रदर्शन के कारण वो पॉलिटिक्स में फेल हो गईं।  

sanjay_dutt_politics.jpg

  संजय दत्त संजय दत्त ने 2009 में लखनऊ से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा था, लेकिन कोर्ट द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत उनकी सजा को निलंबित करने के मना करने के बाद उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा था।  

urmila_matondkar_.jpg

  उर्मिला मातोंडकर उर्मिला मातोंडकर 2019 में पॉलिटिक्स में उतरी थीं और कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन वो हार गईं थी। इसके 5 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने पार्टी छोड़ दी और 2020 में शिवसेना में शामिल हो गईं।