26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालों बाद श्रीदेवी की इस सुपरहिट फिल्म को अनिल ने कहा था ‘NO’, अब हुआ खुलासा

सालों बाद श्रीदेवी की इस सुपरहिट फिल्म को अनिल ने कहा था NO, अब हुआ खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 11 Aug 2018, 6:28 PM IST

anil kapoor

अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म 'चांदनी' में काम नहीं करने की वजह बताई है। अनिल को अस्सी के दशक में बनी सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' में काम करने का प्रस्ताव मिला था लेकिन उन्होंने फिल्म नहीं की। फिल्म 'चांदनी' के निर्देशक यश चोपड़ा ने ऋषि कपूर से पहले अनिल को ऑफर किया था लेकिन अनिल ने इस फिल्म को करने से उस वक्त इंकार कर दिया था।

anil kapoor

इस बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा, 'मैंने 'चांदनी' में काम करने से इस वजह से मना कर दिया, क्योंकि मैं व्हीलचेयर पर नहीं बैठना चाहता था। यदि आपने इस फिल्म को देखा होगा तो आपको याद होगा कि फिल्म के सेकंड हाफ में हीरो के पैर में लकवा मार जाता है।

anil kapoor

'मैं पूरी फिल्म के दौरान व्हीलचेयर पर बैठने के बारे में सोच भी नहीं सकता था लेकिन मैं वह पहला शख्स था, जिसने यश जी को बोला था कि पिक्चर हिट है। इससे पहले मैंने उनके साथ दो फिल्में 'मशाल' और 'विजय' की थी और दोनों फिल्म कुछ खास कारोबार नहीं कर पाई थी।'

anil kapoor

अनिल ने बताया कि 'चांदनी' ऑफर होने के कुछ महीने पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उन्हें कई हफ्ते बेड पर गुजारने पड़े थे।

anil kapoor

उन्होंने कहा ,'मेरा एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण मुझे ढाई महीने बेड पर रहना पड़ा था। यह समय मेरे लाइफ का टर्निंग प्वाइंट था। मैं तेज रफ्तार से दौड़े जा रहा था लेकिन कहीं पहुंच नहीं रहा था। बिना सोचे मैं एक के बाद एक फिल्में किए जा रहा था लेकिन इस एक्सीडेंट के बाद फिल्मों का चुनाव करने का मेरा नजरिया बदल गया।'


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन