19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pics:अनिल ने बेटी के साथ इस अंदाज में किया दामाद आनंद आहूजा का बर्थडे सेलिब्रेट

अनिल कपूर ने बेटी सोनम के साथ दामाद आनंद आहूजा का ऐसे किया बर्थडे सेलिब्रेट

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Jul 31, 2018

anil kapoor and anand ahuja

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा के पति आनंद आहूजा 30 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आए। इसी साल मई में सोनम की जिंदगी हमेशा के लिए 'आनंद' मय हो गयी थी। शादी के बाद आनंद का यह पहला जन्मदिन है।

sonam kapoor and anand ahuja

इस खास मौके को सोनम और उनके पिता अनिल कपूर ने आनंद के इस दिन को स्पेशल बना दिया।

sonam kapoor and anand ahuja

अनिल कपूर ने आनंद के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'आनंद ने अपने सपनों का पीछा किया और वह अब उन्हें जी रहे हैं। इससे अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता। आनंद आहूजा, जन्म दिन मुबारक।'

sonam kapoor and anand ahuja

अनिल ने आगे कहा 'वह पहले ही एक शानदार साल बिता रहे हैं और वह उम्मीद करते हैं कि आने वाले साल आनंद को और अधिक सफलता और खुशियां मिले। इस चमक को कभी फीका मत पड़ने देना। हमेशा प्यार।'

sonam kapoor and anand ahuja

वहीं सोनम ने भी अपने हबी को खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोनम ने आनंद के साथ एक तस्वीर शेयर करके लिखा है- 'उनकी जिंदगी के प्यारे और सबसे दयालु इंसान के लिए, जिसे वह जानती हैं। जन्म दिन की बहुत मुबारकबाद।' सोनम ने आगे कहा 'वह उनके संसार को बेहतर बनाते हैं और वह भाग्यशाली हैं कि आनंद आज पैदा हुए। वे दोनों सिर्फ एक पंख वाले एंजिल हैं और वो एक-दूसरे को गले लगाकर ही उड़ सकते हैं।'


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन