2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुपम ने मनमोहन सिंह से ‘द एक्सिडेंटल..’ देखने का आग्रह किया

अनुपम ने मनमोहन से 'द एक्सिडेंटल..' देखने का आग्रह किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 27 Sep 2018, 5:14 AM IST

anupam kher

अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनकी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' देखने का आग्रह किया है। इस फिल्म में वह मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

anupam kher

अनुपम ने मनमोहन के86वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'माननीय डॉ. मनमोहन सिंह आपको जन्मदिन और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं। अगर आप कभी फिल्म देखें तो यह संभवता मेरे लिए एक बड़ा मौका होगा कि मैं आपके साथ एक कप चाय और केक के एक टुकड़े का लुत्फ लूं। मैं वादा करता हूं आपको मेरी भूमिका पसंद आएगी।'

anupam kher

63 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इस किरदार को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निभाया है।यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक पर आधारित है। फिल्म में बारू की भूमिका अक्षय खन्ना और दिव्या सेठ शाहर मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका निभा रही हैं।

anupam kher

बतौर निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की यह पहली फिल्म है और हंसल मेहता फिल्म के क्रिएटिव प्रोडयूसर हैं।

anupam kher

मयंत तिवारी द्वारा लिखित व बोहरा ब्रॉस द्वारा निर्मित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 21 दिसंबर को रिलीज होगी।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन