
बॅालीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने 16 नवंबर को बेटी आराध्या बच्चन का 7वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस पार्टी की खास तस्वीरें खुद ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तो आइए देखते हैं ये फोटोज...

इस दौरान आराध्या ने पीले रंग की खूबसूरत सी फ्रॅाक पहनी हुई थी। वहीं ऐश्वर्या इस पार्टी में ब्लैक स्टनिंग आउटफिट में नजर आईं।

साथ ही पार्टी के दौरान अभिषेक बच्चन भी कूल लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट पहनी थी जिसपर लिखा था 'पा'।

पार्टी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन और आराध्या के कुछ क्लासमेट्स भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या ने कल बड़े खास अंदाज में बेटी आराध्या को विश किया था।