
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों पैपराजियों के फेवरेट बने हुए हैं। आए दिन दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर दोनों एक साथ देखे गए। इस दौरान अर्जुन मीडिया को देख मुंह छिपाते नजर आए।

इस दौरान अर्जुन-मलाइका के साथ एक्टर के चाचा संजय कपूर और उनकी पत्नी, कजिन मोहित मरवा और करण जौहर नजर आए।

इससे पहले भी अर्जुन एक बार मलाइका के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे। उस दौरान भी अर्जुन ने मीडिया को देख अपना चेहरा छुपा लिया था।

सूत्रों की मानें तो वह मलाइका की वजह से नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' की वजह से अपना मुंह छिपा रहे हैं।

बात दें इस फिल्म से पहले उनका लुक लीक न हो जाए इसलिए वह अपना फेस कवर करके निकलते हैं। इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग है।