11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में चांद सितारों से ढकी नजर आईं भूमि पेडनेकर

Bhumi Pednekar : भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म लस्ट स्टोरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं जिसकी वजह है उनका इस फिल्म को लेकर एक बयान। बहरहाल, भूमि का यह लेटेस्ट ट्रांसपेरेंट लुक किसी को भी पलभर में उनका दीवाना बना सकता है।
2 min read
Google source verification

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Dec 30, 2022

bhumi1.jpg

शाइनिंग लाइट गोल्डन कलर के लहंगे में भूमि पेडनेकर बला की खूबसूरत दिख रहीं हैं। लाइट कर्ली हेयर के साथ सटल मेकअप में एक्ट्रेस का एकदम परफेक्ट है। ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज के साथ भूमि ने कैरी किया है नेट ट्रांसपेरेंट दुपट्टा जिसमें सितारे जड़े हुए हैं। कुल मिलाकर भूमि का यह गॉर्जियस लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

bhumi2.jpg

भूमि पेडनेकर ने साल 2015 में 'दम लगा के हईशा' फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। उनका किरदार ग्‍लैमर नहीं था। इस फिल्म में उनका वेट भी काफी अधिक था। लेकिन बीते 7 साल में उन्‍होंने खुद का गजब का मेकओवर करके सबको चौंका दिया है। पर्दे से लेकर असल जिंदगी तक में वह अब ग्‍लैमर का तड़का लगाती हैं।

bhumi3.jpg

इन दिनों भूमि 2018 में आई 'लस्‍ट स्‍टोरीज' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। भूमि वाले चैप्‍टर की कहानी 'जोया अख्‍तर' ने लिख थी। इसमें भूमि ने एक्‍टर नील भूपलम के साथ एक इंटीमेट सीन दिया था। अब चार साल बाद भूमि ने खुलासा किया है इस सीन को करते वक्‍त वह बहुत नर्वस थीं, क्‍योंकि तब उनके शरीर पर नाम मात्र के ही कपड़े थे।

bhumi5.jpg

भूमि पेडनेकर ने कम ही समय में काफी पब्लिसिटी हासिल कर ली है। हाल ही में भूमि पेडनेकर की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्‍म में उनके साथ विक्‍की कौशल और कियारा आडवाणी नजर आए। शशांत खेतान की इस फिल्‍म को दर्शकों ने बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स दिया।

bhumi4.jpg

भूमि पेडनेकर की कई अपकमिंग पाइपलाइन में हैं। जिनमें शामिल है भीड़, भरसक, अफवाह और द लेडी किलर में नजर आएंगी। फिल्म 'द लेडी किलर' में भूमि एक लेडी किलर बनी हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ अर्जुन कपूर नजर आएंगे।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन