23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां ठीक से नहीं बोल पाती हिंदी, कई बार उड़ा मजाक

इनमें से कई अभिनेत्रियों को ठीक से हिंदी बोलनी नहीं आती है, इसलिए इनकी डबिंग होती है

3 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Sep 03, 2018

बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां ठीक से नहीं बोल पाती हिंदी, कई बार उड़ा मजाक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो भारत से नहीं हैं। आमतौर पर ये अभिनेत्रियां अंग्रेजी बोलती नजर आती हैं लेकिन पर्दे पर ये हिंदी बोलती ही दिखती हैं। इनमें से कई अभिनेत्रियों को ठीक से हिंदी बोलनी नहीं आती है, इसलिए इनकी डबिंग होती है। इनमें से कुछ अभिनेत्रियों ने तो हिंदी बोलना सीख भी लिया है। आइए जानते हैं ऐसी ही बॉलीवुड की 5 अभिनेत्रियों के बारे में, जिनको ठीक से हिंदी बोलनी नहीं आती।

बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां ठीक से नहीं बोल पाती हिंदी, कई बार उड़ा मजाक

सनी लियोनी: सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ और उनकी परवरिश अमरीका में। सनी ने वर्ष 2012 में बॉलीवुड डेब्यू किया। सनी लियोनी को ठीक से हिंदी बोलनी नहीं आती। हालांकि उन्होंने हिंदी सीखी है लेकिन अभी भी वह ठीक से हिंदी नहीं बोल पाती हैं।

बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां ठीक से नहीं बोल पाती हिंदी, कई बार उड़ा मजाक

कैटरीना कैफ: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ लेकिन उनका ज्यादा वक्त लंदन में गुजरा। कैटरीना ने वर्ष 2003 में बॉलीवुड फिल्म 'बूम' से डेब्यू किया। वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। कैटरीना को बॉलीवुड में काफी समय हो गया है लेकिन अभी भी उनको ठीक से हिंदी बोलनी नहीं आती।

बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां ठीक से नहीं बोल पाती हिंदी, कई बार उड़ा मजाक

नरगिस फाखरी: सुपरहिट फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अमरीकन मॉडल नरगिस फाखरी हिंदी नहीं बोल पाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं हिंदी में इंटरव्यू नहीं दे सकती, क्योंकि मैं अंग्रेजी भाषा के साथ पली-बढ़ी हूं।'

बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां ठीक से नहीं बोल पाती हिंदी, कई बार उड़ा मजाक

एली एवराम: अभिनेत्री एली एवराम को भी हिंदी बोलने में परेशानी आती है। हालांकि उन्होंने भारत आने से पहले देवनागरी का कोर्स किया था लेकिन इसके बावजूद हिंदी बोल नहीं पाती थीं। शुरुआत में बहुत गड़बड़ हुई। बोलना कुछ और चाहती थीं और बोल कुछ और देती थीं। अब वह हिंदी में एकरिंग भी करती हैं और फिल्में भी।

बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां ठीक से नहीं बोल पाती हिंदी, कई बार उड़ा मजाक

जैकलिन फर्नांडीस मिस श्रीलंका यूनिवर्स रहीं जैकलीन फर्नांडीस ने वर्ष 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जैकलीन ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी भी सीखी है लेकिन फिर भी वह कई बार हिंदी बोलते समय अटकती हैं। हाल में 'रेस 3' के प्रमोशन के वक्त भी सलमान ने उनकी हिंदी का मजाक उड़ाया था।