
हाल में बॅालीवु़ड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची के लिए फोटोशूट कराया। दीपिका की इन तस्वारों को सब्यसाची ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया।

दीपिका का ये लुक किसी रॅायल राजकुमारी से कम नहीं लग रहा। ये हलके गोल्डन रंग की साड़ी और गले में हरा नैकलेस यकीनन उनपर काफी फब रहा है।

दीपिका का ये लुक एक आम गृहणी को दर्शा रहा है, लेकिन माथे पर ये लाल बिंदी तो माशा अल्लाह उनपर कामाल लग रही है।

सिर पर बोरला पहनकर दीपिका इस तस्वीर में राजस्थानी औरतों को दर्शा रही हैं। लेकिन उन्होंने इसे इतने स्टाइल से इस साड़ी और बोरले को कैरी किया है कि देखने से लग रहा है कि ये नई नवेली दुल्हन बनी हों।