8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बार-बार मीरा नहीं बनना : डायना

बार-बार मीरा नहीं बनना : डायना

2 min read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Sep 16, 2017

Diana Penty

डायना पेंटी इन दिनों फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस मूवी में वे एनजीओ वर्कर गायत्री कश्यप का किरदार निभा रही हैं। ‘कॉकटेल’ में मीरा के किरदार से मशहूर हुईं डायना का कॅरियर बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है।

Diana Penty

डायना से पहले यह रोल कृति सैनन को ऑफर किया गया था, जो रोल की तैयारी करने के बाद फिल्म से निकल गई थीं। फिर प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी ने डायना को कॉल किया, जिन्होंने डायरेक्टर रणजीत तिवारी के साथ स्क्रिप्ट पढऩे के बाद तुरंत हां कर दी। वे कहती हैं, ‘मैं इस बारे में नहीं सोचती कि मुझसे पहले यह रोल किसे ऑफर किया गया था। मैं आभारी हूं कि मुझे वह रोल मिला।’

Diana Penty

‘कॉकटेल’ (२०१२) के बाद डायना का लंबा ब्रेक रहा। वे कहती हैं, ‘जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं ब्रेक पर थी क्या, तो मुझे बड़ा अजीब लगता है। ‘कॉकटेल’ के बाद ‘हैपी भाग जाएगी’ की। फिल्म की तैयारी में भी वक्त लगता है। असल में मैं बार-बार ‘मीरा’ नहीं बनना चाहती। मैं नंबर्स का पीछा नहीं करती, मेरी चॉइस क्वालिटी की रहती है। मैं स्टफ साइन नहीं करना चाहती थी, यह मेरा स्टाइल नहीं है।’

Diana Penty

अपकमिंग मूवी ‘लखनऊ सेंट्रल’ में वह फरहान अख्तर के अपोजिट हैं। उनके साथ अपने अनुभवों के बारे में डायना कहती हैं, ‘शूट के दौरान मैंने महसूस किया कि फरहान कितने रीयल और सटल हैं। उन्होंने अपना कैरेक्टर बहुत ही संयत होकर बारीकी से किया है। उन्हें देखना दिलचस्प लर्निंग एक्सपीरियंस रहा, दूसरे एक्टर्स का भी अनुभव अच्छा रहा, जो एक दूसरे से अपना अनुभव शेयर कर रहे थे।