12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गदर के डायरेक्टर ने ढूंढ ली अपने बेटे के लिए हिरोईन, देखें तस्वीरों में

अपनी नई फिल्म से अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष को लॉन्च कर रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 2 Jan 2018, 12:42 PM IST

गदर के डायरेक्टर ने ढूंढ ली अपने बेटे लिए हिरोईन

बीता वर्ष तो बॉलीवुड के लिए अच्छा रहा और इस वर्ष भी कई बडी फिल्में बॉक्स आॅफिस पर दस्तक देंगी। इसके साथ ही इस वर्ष बॉलीवुड में कई नए चेहरे भी नजर आएंगे। कई अभिनेता और अभिनेत्रियां बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इनमें कुछ स्टार किड्स भी शामिल हैं।

गदर के डायरेक्टर ने ढूंढ ली अपने बेटे लिए हिरोईन

नव वर्ष के मौके पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। बता दें कि अनिल शर्मा ने वर्ष 2001 में आई 'गदर-एक प्रेम कथा' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई है। अपनी नई फिल्म से अनिल शर्मा अपने बेटे उत्कर्ष को लॉन्च कर रहे हैं। अनिल शर्मा ने तो अपने बेटे के लिए हिरोईन भी तलाश ली है।

गदर के डायरेक्टर ने ढूंढ ली अपने बेटे लिए हिरोईन

बता दें कि उत्कर्ष फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' में बतौर चाइल्ड एक्टर नजर आ चुके हैं। अनिल शर्मा की नई फिल्म का नाम होगा 'जीनियस'। इस फिल्म में उत्कर्ष के ओपोजिट इशिता नजर आएंगी।

गदर के डायरेक्टर ने ढूंढ ली अपने बेटे लिए हिरोईन

अनिल शर्मा ने ट्विटर पर इशिता की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'जीनियस में उत्कर्ष के अपॉजिट इशिता पहली बार नजर आएंगी। नया साल आपके लिए खुशियां लेकर आए।' बता दें इस फिल्म में आयशा जुल्का, मिथुन चक्रवर्ती और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।