
अभिनेत्री रिया सेन पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं। उससे भी ज्यादा सुर्खियों में वो उस वक्त आईं, जब सरेआम अपने हैस्बैंड को लिप-लॉक कर दिया। रिया बेशक कभी ए लिस्टर अभिनेत्रियों में न शुमार रही हो, लेकिन अपनी बोल्डनेस की वजह से वो हमेशा चर्चा में बनी रही हैं।

अस्मित पटेल के साथ उनका एसएमएस भी खूब चर्चा में रहा है। इसी स्कैंडल की वजह से रिया कॅरियर भी पटरी से उतर गया। खैर, अब रिया शादीशुदा लाइफ एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद उन्होंने स्विम सूट में फोटोशूट करवाया है, जो बेहद बोल्ड है।

जी हां, शादी होने के बाद उनकी बोल्डनेस ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इसमें कोई दोराय नहीं कि रिया की बोल्ड तस्वीरों से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन शादी होते हीे रिहा पहले से भी ज्यादा बोल्ड हो गई हैं। ये फोटोशूट यही दर्शाता है।

बता दें कि रिया ने हाल ही स्विम सूट में हॉट फोटोशूट कराया है, जिसकी कुछ तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तसवीरों को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

रिया ने अगस्त में बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी शादी की थी, जिसके बाद फिलहाल उन्होंने फिल्मों से दूरियां ही बनाई हुई हैं। हालांकि, रिया इन दिनों रागिनी एमएमएस 2.0 वेब सीरीज में नजर आ रही हैं।

जहां तक इस फोटोशूट की बात है, तो उन्होंने गोवा टूरिज्म के लिए करवाया है। रिया के इस फोटो के पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस में इसे लाइक करने वालो की होड़ लग गई।