
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता भले ही ए-लिस्टर नायिकाओं की सूची में शुमार न हों, लेकिन सुर्खियों में बने रहने के लिए उन्होंने तारीका खोज लिया है। जी हां, ईशा पिछले काफी समय से सोशल मीडिया का यूज करना सीख गई हैं। हां, ये दीगर बात है कि उपयोग को कुछ लोग दुरुपयोग कहेंगे, तो कुछ सदपुयोग।

बताना चाहेंगे कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करने के मामले में ईशा ने मानों किम कदर्शिया को भी पीछे छोड़ दिया है। आए दिन ईशा फोटो शूट करवा रही हैं। उनका फोटोशूट ऐसा होता, जिन पर हंगामा बरपना लाजिमी है।

गौरतलब है कि अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण वो कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं, लेकिन ऐसे कमेंट्स से ईशा को कोई फर्क नहीं पड़ता, बल्कि वो तो इन ट्रोलर्स का मुंह बंद कराने के लिए बिंदास होकर और भी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ऐसे में एक बार फिर ईशा ने अपनी बेहद ही बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को देख लगता है ईशा अपने विरोधियों को अपने ही अंदाज में जवाब दे रही हैं।

ईशा की ये तस्वीरें बोल्ड एंड ब्यूटीफुल है। रेड कलर की बिकिनी के साथ डेनिम का जैकेट उनपर काफी फब रहा है, तो वहीं स्विम शूट में ईशा का जलवा और भी देखते ही बन रहा है।

जहां तक ईशा के कॅरियर की बात है, तो वो पिछले दिनों अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म बादशाहो में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन वो कई बड़े एक्टर्स और बैनर्स की पहली पसंद हैं।