
बॅालीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपकमिंग प्रोजेक्ट सुपर 30 की शूटिंग में व्यस्त हैं। उसी शूटिंग से थोड़ा वक्त निकालकर हाल में ऋतिक अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बच्चों के साथ मूवी देखने गए।

मूवी के दौरान सुजैन और ऋतिक ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

ऐसा पहली बार नहीं है जब सुजैन और ऋतिक तलाक के बाद इस तरह आउटिंग्स पर जाते हों। इससे पहले भी उन्हें कई बार साथ स्पॅाट किया गया है।

ऋतिक-सुजैन भले ही अलग हो चुके हैं लेकिन अपने बच्चों के प्रति जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं।

ऋतिक रोशन सुपर 30 में प्रोफेसर आनंद कुमार का किरदार अदा करेंगे।