
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसमें वह सिंगल मदर का रोल अदा कर रही हैं। बता दें कि उनकी इस फिल्म के निर्माता उनके पति एक्टर अजय देवगन हैं। अगर बात करें इसकी रिलीजिंग की तो यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

काजोल एक समय में ब्वॉयफ्रेंड से रिलेशन अच्छे रखने के लिए अजय देवगन से टिप्स लिया करती थी। उसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और साल 1999 में दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। अब इनके दो बच्चे हैं एक बेटा युग और दूसरी बेटी नायसा है।

काजोल ने बॉलीवुड में फिल्म 'बेखुदी' से कदम रखा था हालांकि उनकी यह मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

इसके बाद काजोल शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों ने 'बाजीगर' में एक साथ काम किया और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। बता दें कि यह फिल्म साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

काजोल आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 अगस्त, 1974 को मुंबई में हुआ थ। उनका नाता शुरु से ही बॉलीवुड से है। उनकी में तनुजा और नानी शोभना शुरु से ही एक सफल एक्ट्रेस रही थी। वहीं काजोल के पिता सोमू मुखर्जी एक फिल्म निर्देशक थे। बता दें कि काजोल हमेशा से ही मुस्कुराती और खिलखिलाती हुई नजर आती हैं इसलिए उन्हें स्माइली क्वीन भी कहा जाता है।