
करन जौहर की फिल्म 'बूम—बूम इन न्यूयार्क' काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे।

यही नहीं इस फिल्म में करण जौहर खुद एक्टिंग करते दिखाई देंगे। काफी समय के बाद करण एक्टिंग करते नजर आएंगे।

इस फिल्म में दबंग फेम सोनाक्षी सिन्हा, लारा दत्ता, रितेश देशमुख और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है।

इसकी जानकारी एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर दी। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी।

इस फिल्म की कहानी आइफा आवार्ड के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।

करण जौहर इस फिल्म में खुद का यानि निर्देशक का किरदार निभाएंगे तो वहीं लारा दत्त किसी मैनेजमेंट कंपनी की हेड के रूप में आपको दिखाई पड़ेगी।

खबरें तो ये तक आ रही है कि इस फिल्म में कई जाने माने स्टार्स कैमियो भी करते हुए नजर आएंगें।