
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ एक डिजाइनर के घर स्पॉट की गईं। ये दोनों अभिनेत्रियां साथ में बॉलीवुड के जाने माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं थीं।

यहां ये पार्टी करने पहुंची थी। दोनों ही बहने काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। इनके साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी मौजूद थे। इस दौरान करीना यहां पर ब्लैक-गोल्डेन टॉप और डेनिम पहने नज़र आईं। इस ड्रेस में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं करिश्मा कपूर ने प्रिटेंड टॉप और ब्लैक डेनिम पहन रखी थीं।

इनके साथ बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर भी दिखाई दिए। बता दें कि करीना जल्द ही फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।