6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तैमूर के लिए करीना ने की सैफ से डील, देनी होगी बड़ी कुर्बानी

उनका कहना है कि वह यह सब तैमूर के लिए कर रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 10, 2018

तैमूर के लिए करीना ने की सैफ से डील, देनी होगी बड़ी कुर्बानी

करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक किया। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अच्छी सफलता हासिल कर रही है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा,'लोगों का मानना था कि मुझे शादी के बाद काम नहीं मिलेगा, लेकिन मैंने इस मिथक को तोड़ दिया।

तैमूर के लिए करीना ने की सैफ से डील, देनी होगी बड़ी कुर्बानी

शादी के बाद भी मुझे कई फिल्मों के ऑफर आए।' हालांकि तैमूर के लिए करीना ने बड़ा बलिदान दिया है। करीना ने बताया कि उन्होंने फैसला किया है कि वह साल में सिर्फ एक ही फिल्म करेंगी। उनका कहना है कि वह यह सब तैमूर के लिए कर रही हैं।

तैमूर के लिए करीना ने की सैफ से डील, देनी होगी बड़ी कुर्बानी

करीना ने कहा, 'अभी तैमूर को मेरी जरूरत है।' करीना का कहना है कि उनके लिए सबसे पहले बेटा, पति और परिवार है, फिल्में बाद में। इसी वजह से करीना और सैफ एक साथ फिल्मों की शूटिंग नहीं कर रहे।

तैमूर के लिए करीना ने की सैफ से डील, देनी होगी बड़ी कुर्बानी

जब करीना फिल्म की शूटिंग कर रही होगी तो सैफ अपनी फिल्म की शूटिंग नहीं करेंगे। वहीं जब सैफ शूटिंग कर रहे होंगे तो करीना तैमूर को संभालेंगी।

तैमूर के लिए करीना ने की सैफ से डील, देनी होगी बड़ी कुर्बानी

करीना ने बताया कि यह सब उन्होंने और सैफ ने तय किया है। दोनों ने मिलकर फैसला किया है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग को लेकर बैलेंस बनाकर चलेंगे।